कौशाम्बी, फरवरी 1 -- उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार शाम अपने सिराथू स्थित पैतृक आवास पहुंचे। यहां पर बड़े भाई सुखलाल मौर्य के पुत्र एवं भतीजे रवि मौर्य के तिलकोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने अपने भतीजे को आशीर्वाद दिया और परिवार के साथ खुशियां साझा किया। तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान उनके छोटे भाई राजेंद्र मौर्य, जिला अध्यक्ष धर्मराज मौर्य, समाजसेवी वीरेंद्र कुशवाहा, भाजपा नेता राहुल कुशवाहा सहित उनके पारिवारिक जन रिश्तेदार एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...