अमरोहा, फरवरी 6 -- अमरोहा, संवाददाता। रूबी की शव यात्रा लेकर गांव से निकले परिजनों का गुस्सा गुरुवार सुबह में भी खूब भड़का। पीड़ित परिवार के लिए आर्थिक सहायता की मांग को लेकर ग्रामीणों संग भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने अमरोहा-कैलसा मार्ग मृतका के शव को रख जाम लगाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिस अफसरों ने बमुश्किल गुस्साई भीड़ को जाम लगाने से रोका। शोकाकुल परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन मिलने के बाद ही शव यात्रा आगे रवाना हो सकी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार देर रात रूबी का शव गांव पहुंचते ही फिर से कोहराम मच गया। परिजनों की चीत्कार और ग्रामीणों के गुस्से के बीच पुलिस के हाथ-पांव भी फूले रहे। इसके बाद गुरुवार सुबह दिन निकलते ही पुलिस अफसरों के माथे पर चिंता की लकीर एक बार फिर से खिंच गई। परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की तो ...