जहानाबाद, अक्टूबर 1 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। दशहरे को लेकर विधि - व्यवस्था बनाये रखने के लिए और कांडों में वांछित व शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा छापामारी अभियान जारी है। इसी क्रम में सोमवार की देर रात तक सर्च अभियान में बड़े पैमाने पर जावा महुआ नष्ट किया गया। दो भट्ठी तोड़ी गयी। आठ लोग गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए लोगों में दो व्यक्ति पूर्व से दर्ज कांडों के कांडों के आरोपित हैं जबकि छह की गिरफ्तारी शराब के मामले में की गई है। करीब 145 किलो जावा महुआ नष्ट कर 12 लीटर निर्मित शराब जप्त की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.