जयपुर, अप्रैल 8 -- राजस्थान में झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। आलम यह कि राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में लू चल रही है। सूबे के जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, चित्तौड़गढ़, कोटा और चुरू जिलों में अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड हो रहा है। बाकी हिस्सों में यह 42 से 44 डिग्री के बीच तक दर्ज हो रहा है, जो सामान्य से 3 से 8 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 46.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। खबर अपडेट हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.