पूर्णिया, मार्च 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के मुख्य बाजार भट्टा बाजार में प्रवेश करने के साथ ही नाला के दुर्गंध से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर भट्ठा बाजार जाने वाली सड़क पर स्थित नाले की बदबू लोगों के लिए असहनीय हो जाती है। भट्ठा बाजार में त्योहार के मौसम में सामान की खरीदारी करने के लिए लगातार भीड़ लगी रहती है। रमजान एवं होली को लेकर लोग अपने अपने पसंद के कपड़े एवं अन्य सामान खरीदने के लिए भट्ठा बाजार आते हैं। मगर बाजार के बीचोबीच से गुजरने वाले नाले में गंदगी के सड़न से बदबूदार दुर्गंध लोगों के लिए काफी असहनीय हो जाती है। बिना नाक पर रुमाल लिए लोगों को निकलने में काफी दिक्कत होती है। हालांकि दो सप्ताह पहले नाले की हल्की फुल्की साफ सफाई कर खानापूर्ति कर दिया गया है। इसके वावजूद ब्लीचिंग पाउडर या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.