मोतिहारी, जनवरी 8 -- मोतिहारी, निसं। कोटवा थाना क्षेत्र के अमवा निवासी सक्षम श्रीवास्तव व घोड़ासहन के दीघा निवासी पप्पू कुमार के घर पर रेलवे में सुरक्षा बल व अन्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी ट्रेनिंग सेंटर चलाने की सूचना पुलिस को मिली थी। इसको लेकर 6 दिसंबर 2024 को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भटहां गांव में छापेमारी हुई थी। छापेमारी के दौरान पप्पू कुमार के कार्यालय से अलमीरा से सोनपुर रेल थाना कांड संख्या 158/24 से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे। इसके साथ ही एक पिस्टल, सात कारतूस, आरपीएफ का एक सेट शोल्डर बैच, दो स्टार लगा खाकी वर्दी, एक लैपटॉप, एक डिजिटल कैमरा, कई फर्जी प्रमाण पत्र बरामद हुआ था। छापेमारी के दौरान भटहां निवासी सन्नी कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल मामले में मुफस्सिल पुलिस ने न्यायालय में चार्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.