बुलंदशहर, मार्च 21 -- नगर की आधी आबादी को नेशनल हाईवे- 34 बाईपास से जोड़ने वाले भटपुरा मार्ग के निर्माण व चौड़ीकरण के लिए पालिका चेयरमैन ने बीकेडीए को पत्र लिखा है। मार्ग के निर्माण से नगर वासियों व क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। भटपुरा मार्ग की दूरी करीब 600 मीटर है। जो सिकंदराबाद को नेशनल हाईवे- 34 से जोड़ता है। बुलंदशहर, गाजियाबाद, दिल्ली आदि स्थानों को जाने के लिए अधिकांश नगरवासी भटपुरा रोड से होते हुए नेशनल हाईवे- 34 बाईपास पहुंचते हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के लोग भी नगर में आने के लिए भटपुरा मार्ग का प्रयोग करते हैं। मार्ग के संकरा होने, कुछ स्थानों पर टूटा होने के कारण वाहन चालको, लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ऐसे में वाहन चालक नगर से होकर नेशनल हाईवे -34 पर पहुंचते हैं। नगर में वाहनों का दबाव बढ़ने से अक्सर जाम के हाला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.