देवरिया, अप्रैल 13 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र के जिगिना मिश्र में शॉर्ट सर्किट से शनिवार की रात आग लग गई। आग से लाखों का सामान जल गया। अग्निशमन टीम के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। गांव के पास विश्वकर्मा अपने बेटे के साथ देवरिया में काम करने रात को गए थे। घर पर उनकी पत्नी ही थी। रात को अचानक मकान में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग लग गई। आग की लपटे निकलता देख आसपास के लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। लेकिन आग कम नहीं हो रही थी। सूचना पर अग्निशमन टीम पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।।लेकिन तब तक बाइक, पंखा, लकड़ी समेत अन्य सामान जल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.