रामगढ़, फरवरी 7 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड की चोकाद पंचायत के हेठखाखरा गांव में करीब 5 फीट लंबे दुर्लभ गरुड़ पक्षी को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर शनिवार को वन विभाग को सौंप दिया है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम गरुड़ पक्षी को अपने साथ पुरबडीह स्थित वन कार्यालय ले गई। जहां पर गरुड़ पक्षी को चिकित्सकों की देख रेख में रखा गया है। एक सप्ताह पूर्व संभवत: बीमारी के कारण जमीन पर गिरे गरुड़ पक्षी पर हेठखाखरा निवासी धुरन मुंडा की नजर पड़ी। उसने पक्षी को पकड़ कर अपने घर ले आया। उन्होंने बताया कि गरुड़ पक्षी काफी डरा सहमा हुआ था। धुरन मुंडा ने उसे पानी पिलाया गया। एक सप्ताह तक उसने गरुड़ पक्षी की अच्छे से देखभाल की। नियमित खाना खिलाया, जिससे गरुड़ पक्षी तंदरुस्त हो गया। धीरे धीरे जब आस पास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उनके घर पर श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.