चतरा, जनवरी 16 -- चतरा. संवाददाता। सदर एसडीपीओ संदीप सुमन ने कि यदि किसी को कोई भटका हुआ या अनजान बच्चा दिखाई दे तो उसकी जानकारी तुरंत संबंधित थाना को दें। उन्हें अधिक देर अपने पास या किसी के घर में नहीं रखे। उन्होंने कहा कि कई बार लोग बच्चों को अपने पास रख लेते हैं, जिस कारण बच्चे को सुरक्षित पहुंचाने की प्रक्रिया में देरी हो जाती है। एसडीपीओ ने कहा कि ऐसे किसी भी बच्चे की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए, ताकि उसकी पहचान कर जल्द से जल्द उसे उसके परिजनों से मिलाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिवार तक पहुंचाना है। इस कार्य में आम नागरिकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। एसडीपीओ ने नागरिकों से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.