भदोही, दिसम्बर 17 -- भदोही, संवाददाता। औराई थाना क्षेत्र के बभनौटी गांव में बुधवार को एक व्यक्ति सड़क किनारे पड़ा था। आसपास के लोगों ने डायल 112 (पीआरवी 6240) पर सूचना दी। जवानों ने मौके पर पहुंच कर अज्ञात व्यक्ति के बारे में पूछताछ की। ज्ञात हुआ कि गुमशुदा व्यक्ति का नाम राजेन्द्र बिंद पुत्र भागीरथी बिंद निवासी ग्राम सरबतखानी थाना चौरी जिला भदोही का निवासी है। गाड़ी पर व्यक्ति को बैठाकर पुलिस के जवान उसके घर ले गए। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। जिसके कारण चार से पांच दिन पूर्व बिना बताए ही घर से निकल गए थे। पुलिस के नेक काम को लोगों ने सराहा। टीम में मनोज कुमार, जय प्रकाश तिवारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.