अररिया, जुलाई 10 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पंचायत के डहुआबाड़ी वार्ड संख्या 12 से मंगलवार की शाम भटकी एक दस वर्षीय गूंगी बच्ची को कुर्साकांटा पुलिस देर रात्रि उनके परिजनों से मिलाया। पुलिस के इस प्रयास को लोगों ने सराहना की है। थानेदार अभिषेक कुमार ने बताया कि डहुआबाड़ी निवासी माता रौशन खातुन व पिता मौ तैयब की गूंगी बच्ची रुकैया शाम के समय भटक गई थी। शरणपुर वार्ड संख्या एक निवासी समाजसेवी मनोज झा को रात्रि करीब नौ बजे मतनाजा में टहलते मिली। मनोज झा ने उनसे नाम पूछा तो वह कुछ बोल नहीं पा रही थी। उन्होंने बिना देर किए कुर्साकांटा पुलिस को हैंड ओवर कर दिया। इसके बाद पुलिस सहित आम लोगों ने सोशल साइट पर बच्चे के मिलने की जानकारी दी गई। करीब 12 बजे रात्रि बच्ची के बारे में जानकारी मिली। उप सरंपच मो. वारिश के उपस्थिति में बच्ची को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.