चतरा, फरवरी 23 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड थाना क्षेत्र के परोरिया गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक बालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर रखा था। जिसकी सूचना मयूरहंड पुलिस को मिली। पुलिस परोरिया गांव पहुंचकर मामले की जांच करते हुए बच्चे को अपने कब्जे में लेते हुए उस थाना ले आया। जहां विक्षिप्त बालक से पूछताछ की गई और बालक के परिजनों तक पहुंचा गया। विक्षिप्त बालक का नाम पता हर्ष कुमार, उम्र 10 वर्ष, पिता रंजीत साव, पता कदमा, थाना कटकमदाग, जिला हजारीबाग का है। जो पिछले 7 वर्षों से चौपारण के बेला गांव में अपने नाना सूरज साव के घर रह रहा था। पुलिस ने बालक को उसके परिजन को सौंप दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.