धनबाद, फरवरी 9 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा बाजार स्थित श्रीश्री 108 हेमेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार स्थापना के अवसर पर शनिवार रात भजन संध्या एवं देवी नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया। नृत्य नाटिका की प्रस्तुति वृष्टि चक्रवर्ती एवं उनके सहयोगी कलाकारों द्वारा की गई। जिसमें देवी के विभिन्न रूपों का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत गणपति और सरस्वती वंदना से हुई। भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्यों की समृद्ध परंपरा को प्रदर्शित करने वाली यह प्रस्तुति कथक और भरतनाट्यम से सजी थी। कलाकारों ने अपने भाव और मुद्राओं से भारतीय कला को जीवंत कर दिया। देवी शक्ति और महिषासुर के बीच हुए नौ दिवसीय युद्ध को कलात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया। नृत्य नाटिका में देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों का मनोहारी प्रदर्शन किया गया। 'जयंती मंगला काली' स्तुति के माध्यम स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.