मथुरा, जनवरी 9 -- ब्रज सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में गौरी गोपाल आश्रम में अनिरुद्धाचार्य महाराज के सानिध्य में आयोजित भजन संध्या एवं प्रसादी सेवा कार्यक्रम संपन्न हुआ। संस्था के सदस्य राहुल बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत भजन संध्या में पंडित अंकित शुक्ला एवं राधे गोविंद दास द्वारा प्रस्तुत भजनों से संपूर्ण आश्रम परिसर कृष्ण भक्ति से सराबोर हो उठा। नीरज तायल ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ अनिरुद्धाचार्य महाराज द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। आचार्य सुमंत कृष्ण शास्त्री उपस्थित रहे। इस अवसर पर आशीष गर्ग द्वारा सभी का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान महाराज द्वारा आश्रम में निवासरत वृद्ध माताओं के दर्शन कराए गए तथा उनके जीवन, सेवा एवं देखभाल से सभी को अवगत कराया गया। सायंकालीन प्रसादी सेवा ब्...