अलीगढ़, सितम्बर 6 -- अलीगढ़, संवाददाता। पर्यूषण पर्व पर जैन मिलन जैन स्ट्रीट एवं महिला जैन मिलन जैन स्ट्रीट द्वारा शुक्रवार को श्री दिगंबर जैन बड़ा पंचायती मंदिर, पालकी खाना में भजन प्रतियोगिता एवं वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन 'गढ़ी' व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. पी.के. जैन रहे। तनिषा जैन व रिद्धि जैन ने भक्तिमय नृत्य प्रस्तुति देकर सभी को भाव-विभोर किया। भजन प्रतियोगिता चार राउंड में हुई, जिसका संचालन ऋतु जैन, प्रिया जैन, स्वाति जैन एवं प्रसून जैन ने किया। प्रतियोगिता में कीर्ति जैन, रिया जैन व सोनिया जैन विजेता रहीं। इस दौरान समाज की 15 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया गया। विकास जैन ने संचालन किया। इस मौके पर केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजीव जैन, अध्यक्ष अतुल जैन, विशाल ज...