मिर्जापुर, अप्रैल 5 -- अदलहाट, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बिक्सी गांव स्थित बरीयार बाबा के पास शनिवार को ढोलक बजाने गए अधेड़ की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्र के दौलताबाद गांव निवासी 55 वर्षीय प्रेमलाल विश्वकर्मा शुक्रवार की शाम बिक्सी गांव के बरीयार बाबा के पास चल रहे भजन कीर्तन में ढोल बजाने के लिए गए थे। भजन कीर्तन समाप्त होने के बाद श्रद्धालु अपने अपने घर चले गए। थकान होने से प्रेमलाल चबूतरे पर ही सो गए। सुबह जब ग्रामीण टहलने निकले तो अचानक उनकी नजर चबूतरे के नीचे गिरे हुए एक व्यक्ति पर पड़ी। पास जाकर देखा तो प्रेमलाल विश्वकर्मा मृत अवस्था में पड़े थे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी मृत प्रेमलाल के परिजनों को दी। मौके पर परिजन भी पहुंच गए। मृतक प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.