हजारीबाग, अप्रैल 18 -- बरही, प्रतिनिधि। बरही के बुंडू गांव में भजन कीर्तन का दूगोला कार्यक्रम के साथ शिवपार्वती सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ संपन्न हुआ।कार्यक्रम में जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, विहिप के जिला सहमंत्री गुरुदेव गुप्ता शामिल थे। पूर्व विधायक मनोज यादव ने कहा कि धर्म अध्यात्म सही मार्ग दिखलाता है। धर्म के मार्ग पर चलकर ही सुख शांति की प्राप्ति होती है। अध्यात्मिक ज्ञान पर आधारित दूगोला कार्यक्रम सांस्कृतिक पहचान है।कार्यक्रम के दौरान बुंडू निवासी इंद्रदेव यादव ने दहेज प्रथा पर प्रहार करते हुए अपने बेटे की शादी दहेज नहीं लेने का संकल्प लिया। इस मौके पर मुखिया विजय यादव, पंसस रोहित यादव, गुडियो पंसस रोहित यादव, बाबूलाल यादव, इंद्रदेव यादव, शंकर यादव, विकास यादव, रामलखन यादव, मनोज यादव, विनो...