अल्मोड़ा, जनवरी 31 -- भगोती क्षेत्र के लोगों ने चंथरिया रेंजर को पत्र देकर पिंजरा लगाने की मांग की है। कहना है कि अनेक स्थानों में गुलदार दिखाई दे रहा है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। इसके अलावा पटलगांव, लालूरी, कनोली में भी गुलदार की दहशत बनी हुई है। साथ ही क्षेत्र में बंदरों की भी संख्या लगातार बढ़ रही है। प्रधान जेठुआ प्रियंका, लालुरी विपिन शर्मा, कनोली राधावल्लभ, बीडीसी हेमलता, विनोद कुमार आदि ने समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...