आगरा, फरवरी 5 -- कस्बा में आगामी दिनों में आयोजित होने वाले हिंदू सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में लोगों को जागरूक किया जाने लगा है। आयोजक व हिंदूवादी संगठन क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को सम्मेलन में आने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इसी के तहत गुरुवार को कस्बा में भगवा ध्वज यात्रा निकाली गई। पदाधिकारी ने लोगों को सम्मेलन की जानकारी दी। यात्रा सिढ़पुरा के कल्याण पार्क अमांपुर रोड से शुरू होकर गंजडुंडवारा रोड, पटियाली रोड, सुदामा नगर, सराय पट्टी, दुर्गा मंदिर, करतला रोड होते हुए गेस्ट हाउस पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान विभाग व्यवस्था प्रमुख अमरेंद्र शर्मा, जिला कार्यवाहक शिवांशु दुबे, जिला बौद्धिक प्रमुख अर्चित चौहान, चेयरमैन प्रतिनिधि शम्मी कपूर गुप्ता, पूर्व चेयरमैन अलीगंज प्रदीप कुमार गुप्ता, गिरीश पाण्डेय, हनी गुप्ता, नगर कार्यवाह कौशल, संजीव...