चित्रकूट, अक्टूबर 29 -- मुख्यालय कर्वी और तुलसी नगरी राजापुर में समारोह का आयोजन विधि-विधान से किया गया पूजन, सम्मेलन में एकता पर दिया जोर 28 सीएचआई-05: राजापुर में शोभा यात्रा के दौरान भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की प्रदर्शित भव्य झांकी। 28 सीएचआई-06: मुख्यालय कर्वी में शोभा यात्रा के दौरान शामिल लोग। चित्रकूट/राजापुर, संवाददाता। जायसवाल शिवहरे सर्ववर्गीय एकता व स्वाभिमान को जागृत करने के लिए भगवान विष्णु के अवतार भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया। मुख्यालय कर्वी व तुलसी नगरी राजापुर में गाजे-बाजे के साथ पूजन के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान सहस्रबाहु अर्जुन की झांकियां प्रदर्शित की गई। मुख्यालय कर्वी में भारतीय कलचुरी जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दयाराम राय ने कहा कि सत्त...