सिमडेगा, अगस्त 17 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरसलोया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार भक्तिभाव से बनाया गया। मौके पर भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई। मौके पर पुजारी लखेश्वर पंडा, दिलीप पंडा, दिलेश्वर पंडा उपस्थित थे। उनके द्वारा विधि विधान से भगवान श्रीकृष्ण, माता यशोदा, मां राधा और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई। इसके पश्चात गांव के महिला कीर्तन मंडली द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। मौके पर सूरज पंडा, गणेश दाश, सुधांशु आचार्य, महेंद्र साहु, श्याम शिखर सोनार, पूनम पंडा, सुमति देवी, वीणा देवी, आशा देवी, प्रियंका पंडा, बसंती देवी आदि उपस्थित थे। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.