लातेहार, सितम्बर 25 -- लातेहार, प्रतिनिधि। शहर के अंबाकोठी परिसर में आयोजित श्रीरामचरित मानस नवाह्य परायण पाठ महायज्ञ के 52 वें अधिवेशन के तीसरे दिन भगवान श्रीराम व अन्य सभी भार्इयों का विवाह उत्सव मनाया गया। इस मौके पर गिरिडीह से आये मानस वाचस्पति अनिल भारद्वाज ने द्वारा विवाह के कई पारंपरकि गीत गाये गये। उन्होने आजु मिथिला नगरिया निहाल सखिया, चारो दुल्हा में बड़का कमाल सखिया और सिया डाले राम के गले में जयमाला समेंत श्रीराम विवाह उत्सव के कई गीत गाये। श्रद्धालुओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर शुभकामनायें दी। महिलाओं ने माता सीता को सिंदूर दान किया। मौके पर यजमान के रूप में डॉ विनय सप्तनीक मौजूद थे। यज्ञाचार्य अनिल मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चारण किया। इससे पहले सीता स्वयंवर का पाठ किया गया। इधर श्री रामचरित मानस के 52 वें अधिवेशन के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.