आरा, मई 18 -- -विधान पार्षद राधा चरण सेठ सहित स्थानीय विधायक विशाल प्रशांत भी पहुंचे सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के गुलजारपुर में आयोजित सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के चौथे दिन यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चारण, पंचांग पूजन और अग्नि मंथन के साथ आरंभ हुआ यह यज्ञ स्थल इन दिनों धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक चेतना का केंद्र बन गया है। संचालन यज्ञाचार्य गोविंदाचार्य जी महाराज की देखरेख में किया जा रहा है। सुबह से ही यज्ञशाला में मंत्रों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो जाता है। महिला, पुरुष,बच्चे और बुजुर्ग पूरे श्रद्धा भाव से यज्ञ मंडप की परिक्रमा करते देखे जा रहे हैं और वे पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं। संध्याकाल में आयोजित रामकथा विशेष आकर्षण का केंद्र बन रही है। रामकथा का वाचन पूज्य श्री राजन जी महाराज की ओ...