सिमडेगा, अप्रैल 7 -- पाकरटांड, प्रतिनिधि। प्रखंड के पालेडीह गांव में रविवार की रात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री रामरेखा धाम पालेडीह के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का उदघाटन मजदूर यूनियन के नेता राजेश कुमार सिंह एवं भाजपा नेता मंगल सिंह भोगता, मुखिया ज्योति प्रकाश कुल्लू, पूर्व मुखिया अजीत लकड़ा, कैरेबेडा मुखिया विनीता खाखा, तेज लकड़ा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राजेश कुमार सिंह ने भगवान श्रीराम के चरित्र को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। कहा कि सौभाग्य कि बात है कि रामरेखा धाम में भगवान प्रभु श्री राम का चरण पड़े थे। उन्होंने कहा कि भगवान राम के आदर्शों को आत्मसात करना ही रामनवमी पर्व की सार्थकता होगी। कार्यक्रम को मंगल सिंह भोगता ने भी संबोधित किया। इसके बाद ...