सहारनपुर, सितम्बर 23 -- नगर में श्री गंगाराम रामलीला कमेटी द्वारा भगवान श्री राम की बारात बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। राम बारात का नगर के मुख्य मार्गों पर श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। शोभायात्रा में श्रद्धालु जय श्री राम के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में शामिल झांकियां का उद्घाटन दिनेश गोयल, डायरेक्टर विक्रम पंवार, मास्टर ओमपाल, प्रदीप कश्यप, एसएसआई दलीप कुमार ने फीता काटकर किया। प्रधान संजय गुप्ता, महामंत्री रामनिवास सैनी, कोषाध्यक्ष बृजपाल सिंह, ईसम सैनी, सचिन पाल, प्रीतम सैनी, विक्रम, मुकेश, पिंटू, राजन, रवि आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.