अमरोहा, सितम्बर 29 -- गजरौला। रमाशंकर कौशिक स्मृति पार्क बस्ती गजरौला में चल रहे 98वें श्रीरामलीला महोत्सव में श्रीरामलीला प्रबंध समिति के संयोजन में चल रही रामलीला में सोमवार को सीता हरण के बाद श्रीराम और लक्ष्मण वनों में माता शबरी से मिलते हैं। शबरी उन्हें दक्षिण दिशा में जाकर सीता को तलाश करने को कहती हैं। ऋष्यमूक पर्वत पर श्रीराम का हनुमान से मिलन फिर सुग्रीव से मित्रता के बाद बाली वध तक की लीला का मंचन वृंदावन के कलाकारों ने किया। इस दौरान अध्यक्ष रामप्रकाश गर्ग, महामंत्री विपिन कौशिक, प्रबंधक डा.आशुतोष भूषण शर्मा, उपाध्यक्ष सोनू गर्ग, कोषाध्यक्ष डा.निरंजन प्रसाद गर्ग, जनार्दन कौशिक, संजय सिंघल, प्रमोद सिंघल, संजीव सिंघल, सुबोध सिंघल, गौरव गोयल, राहुल गोयल, देवेश शर्मा, कनिष्क भूषण शर्मा, अजय सिंघल, गिरीश विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.