बक्सर, दिसम्बर 26 -- श्रीराम कथा वशिष्ठ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम का अभिषेक किया हजारों की संख्या में महिला-पुरुष एवं साधु-संतों ने प्रसाद ग्रहण किया इटाढ़ी, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के सोखाधाम में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन हो रहा है। कथा के अंतिम दिन पंडित संजय महाराज ने भगवान श्रीराम का राजतिलक प्रसंग श्रद्धालु को सुनाया। कथा के दौरान यह बताया कि प्रभू श्रीराम माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटे। तब नगरवासियों ने दीपों से पूरी नगरी को सजाया। चारों ओर मंगल गीत गूंज उठे और देवताओं ने भी पुष्पवर्षा कर इस पावन क्षण को अलंकृत किया। अयोध्या के नागरिक अपने प्रिय राजा को पुनः सिंहासन पर आसीन होते देखने के लिए उत्साहित थे। राजतिलक के अवसर पर गुरु वशिष्ठ ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.