मैनपुरी, अगस्त 1 -- नगर के भीमसेन महाराज मंदिर में श्रावण मास महोत्सव के तहत आयोजित श्री भक्तमाल कथा के विश्राम दिवस पर आचार्य रामजी महाराज ने कहा कि भगवान की भक्ति मनुष्य सभी दुखों को समाप्त कर कल्याण का मार्ग दिखाती है। नरसी की बिटिया का भात स्वयं भगवान श्रीकृष्ण सांवरिया सेठ बनकर भरते हैं, ऐसी भक्ति होनी चाहिए जो भगवान भी प्रकट होकर के दुख-दर्द को दूर करें। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य को नरसी जैसा भजन करना चाहिए, भगवान अपने भक्तों के हर दुख-दर्द को दूर करते हैं। उन्होंने कहा कि भक्ति में विश्वास की बहुत आवश्यकता होती है, बिना विश्वास के भक्ति पूरी नहीं होती है। कथा से पहले नगर पालिकाध्यक्ष संगीता गुप्ता और वरिष्ठ भाजपा नेता आलोक गुप्ता ने व्यास पूजन किया। अध्यक्ष ने भीमसेन जी महाराज मंदिर में भगवान भोलेनाथ का पूजन किया।

हिंदी हिन्दुस्ता...