अमरोहा, जनवरी 5 -- क्षेत्र के चौकपुरी गंदासपुर रोड पर मानव सेवा संस्थान के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत कथा में कथा वाचक नितिन भारद्वाज ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का प्रसंग सुनाया। गायक कलाकार जीपी वर्मा ने धार्मिक भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने गुरु जी का आशीर्वाद लिया। भाजपा किसान मोर्चा के मंत्री शशि चड्ढा, पिंटू धारीवाल आदि मौजूद रहे। ह्यूमन राइट्स अवेयरनेस आर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.एलसी गहलोत ने पुष्पमाला कर पहनाकर सभी का स्वागत किया। चौधरी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजन होते रहने चाहिए। जिससे सभी को अपनी संस्कृति तथा धार्मिक ग्रंथो का ज्ञान वर्तमान पीढ़ी को हो और धर्म की राह पर चलें। इस दौरान एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन, महीपाल चौहान, सुरेंद्र ...