सहारनपुर, अगस्त 4 -- राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा महादेव ने वीरभद्र अवतार धारण कर राजा दक्ष का वध किया। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में श्रावण मास पूजा के अंतर्गत शिव महापुराण कथा में मुख्य यजमान सुनील कश्यप अश्विनी कंबोज ने शिव महापुराण का पूजन किया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा शिव ही अवतार धारण कर पाप और पुण्य का संतुलन कर धर्म की स्थापना करते हैं। भगवान ने वीरभद्र अवतार धारण कर राजा दक्ष का वध किया। उसकी नगरी कनखल को शमशान बना दिया। क्योंकि, राजा दक्ष ने शिव की कोई त्रुटि न होते हुए भी शिवजी से बैर लिया। बार-बार शिव का अपमान किया। शिवजी ने सब कुछ अनदेखा किया, लेकिन जब सती शिव की अर्धांगिनी ने राजा दक्ष के यज्ञ में आत्मदाह किया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.