नई दिल्ली, जुलाई 18 -- हिन्दू धर्म में हर मौसम और हर पौधे का अपना अलग महत्व बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि कुछ पौधों जैसे तुलसी, नीम, पीपल, आक और बरगद में साक्षात ईश्वर का वास होता है। फिलहाल सावन का महीना चल रहा है और माना जाता है कि भगवान शिव को आक का फूल बेहद प्रिय होता है। बता दें, आक का फूल धार्मिक कारणों से ही नहीं बल्कि सेहत के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। आक को मदार, अकवन और अकोवा नाम से भी जाना जाता है। जबकि इसका वैज्ञानिक नाम जायंट कैलोट्रोप (Giant Calotrope) है। आयुर्वेद में कई गंभीर रोगों का इलाज करने के लिए आक के फूल और पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि इसका सीधे तौर पर बिना डॉक्टर की सलाह लिए इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं आक के फूल सेहत को देते हैं क्या 5 बड़े फायदे।आक का फूल सेहत को देता ...