एक संवाददाता, अगस्त 4 -- बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा हो गया है। शाहकुंड से सुल्तानगंज के बीच रविवार की रात कांवरियों से भरी एक पिकअप वैन पानी में पलट गई जिसमें 5 कांवरियों की मौत हो गई। रात 12.50 बजे तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं। सभी कांवरिया शाहकुंड से महतो थान के रास्ते सुल्तानगंज जा रहे थे। महतो थान के पास ही यह हादसा हुआ है। घायल कांवरियों को रात के लगभग सवा बारह बजे शाहकुंड पीएचसी लाया गया। इसमें से एक की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर शाहकुंड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। शाहकुंड से महतो थान के रास्ते सुल्तानगंज जाने वाली सड़क संकरी है और कई जगहों पर अभी लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क के दोनों तरफ पानी भरा हुआ है। घायल कांवरियों के अनुसार पिकअप गाड़ी पर छोटा डीजे सेट था और वे लोग पूरे साजो-सामान के साथ गंगा स्नान करने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.