नई दिल्ली, फरवरी 11 -- महाशिवरात्रि का इंतजार हर शिव भक्त को बड़ी बेसब्री से रहता है। इस साल यानी 2026 में 15 फरवरी के दिन ये पर्व पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर भगवान शिव से निराकार से साकार रूप में अवतरण लिया था। इस दिन भक्त भोलेनाथ की उपासना करते हैं, व्रत-उपवास करते हैं और प्रभु को उनका मनपसंद भोग अर्पित करते हैं। भोग में आमतौर पर कुछ मीठा बनाया जाता है, जिसमें मालपुआ और पेड़ा शिवजी की मनपसंद मिठाइयों में से एक माने जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन आप भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ये मिठाइयां आराम से घर में बना सकती हैं। यहां देखें पूरी विधि।मालपुआ बनाने के लिए सामग्री भगवान शिव के भोग के लिए मालपुआ बना रही हैं तो आपको इन सामग्रियों की जरूरत होगी- गेहूं का आटा (लगभग 500 ग्राम), सूजी (2-3 चम्मच)...