बांका, फरवरी 13 -- अमरपुर, निज संवाददाता। अमरपुर के मोहदीनगर गांव में भगवान शिव के प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें मोहदीनगर के अलावा गोपालपुर, महादेवपुर आदि गांवों की 501 महिलाओं एवं युवतियों ने कलश उठाया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकल कर चतुर्वेदी आश्रम, बादशाहगंज, चपरी गांव होते हुए सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर चपरी पहुंची। बौंसी गुरूधाम के पंडित राहुल पांडेय, पंडित गौतम पांडेय एवं पंडित नारायण दूबे ने मंत्रोच्चार कर कलश में जल भरवाया। पूजा में गौरव कुमार एवं उनकी पत्नी ब्यूटी कुमारी यजमान बने हैं। कलश यात्रा में श्रीराम दरबार तथा भगवान शिव एवं भूत-प्रेत बने छोटे-छोटे बच्चे आकर्षण का केंद्र बने हुए थे।इस मौके पर मुखिया कुमारी रंजू रंजना एवं पूर्व मुखिया रामकिशोर ईश्वर ने बताया कि कलश को वेदी पर रखा गया ...