मुंगेर, जनवरी 16 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रेलवे इंटर कॉलेज रामपुर मैदान में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा के 5वें दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं की भीड़ देर शाम तक उमड़ती रही। संगीतमय शिव महापुराण कथा में वृंदावन से आयी कथावाचिका बृज गोपी देवी श्रीकृष्णा किशोरी जी ने 'गुणनिधि' और अच्छे आचरण व भक्ति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 'गुणनिधि' की कथा में उनकी बुरी संगत (जुआ, दुराचार) के कारण वे गलत रास्ते पर चले गए, लेकिन शिवरात्रि पर अनजाने में दीपदान और व्रत करने से शिवगणों ने उन्हें बचाया और शिवलोक ले गए, जिससे उनका हृदय शुद्ध हुआ और वे अगले जन्म में कुबेर बने। इसलिए भगवान शिव की कृपा से बुरे कर्मों के बाद भी उद्धार संभव हो जाता है। हमें अच्छे आचरण और भक्ति को आत्मसात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गुणनिधि काम्पिल्य नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.