लोहरदगा, फरवरी 15 -- भंडरा, प्रतिनिधि।लोहरदगा भंडरा के ऐतिहासिक अखिलेश्वर शिव धाम मंदिर सहित प्रखंड के तमाम शिवालयों में महाशिवरात्रि को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही। अखिलेश्वर धाम में आस्था और विश्वास का संगम सुबह से ही देखा गया। पूजा के लिये यहां काफी लंबी लाईन लगी थी। शिवरात्रि को लेकर मंदिर को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। महाशिवरात्रि, महान सनातन संस्कृति का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का प्रमुख पर्व है। माघ फागुन फाल्गुन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। महाशिवरात्रि के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.