अमरोहा, जुलाई 28 -- जिला गायत्री चेतना केंद्र बादशाहपुर पर गायत्री परिवार के संयोजन में सोमवार को रूद्राभिषेक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में लगभग 125 महिला-पुरुषों ने भाग लिया। दीप प्रज्ज्वलन एवं टोली का स्वागत कर टोली नायक शिवानंद ने रुद्राभिषेक के महत्व और इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी। कहा कि भगवान शिव की पूजा करने से जीवन का कल्याण होता है और पापों से मुक्ति मिलने के साथ ही मन शुद्ध होता है। अनिल शर्मा ने प्रज्ञा गीतों का प्रस्तुतीकरण किया। रुद्राभिषेक रुद्रप्रयाग एवं वरिष्ठ परिजन छत्रपाल सिंह ने संपन्न कराया। इस दौरान शिशुपाल सिंह चौहान, डा.संयुक्ता चौहान, पूरन सिंह, रमेश सिंह, रणवीर सिंह, महेश सिंह, मनोहर सिंह, प्रदीप कुमार, गजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, गायत्री चौहान, सुमन गुप्ता और शालिनी गुप्ता आदि रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.