भदोही, अक्टूबर 9 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। हिंदू पंचांग का आठवां महीना कार्तिक मास कहलाता है। यह माह सबसे पवित्र माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस माह में जो भी मनुष्य व्रत तप करता है वह मोक्ष को प्राप्त कर लेता है। विष्णु पुराण के अनुसार कार्तिक माह में ही भगवान विष्णु अपने योग निद्रा से जागते हैं। यही कारण है कि इस माह को भगवान विष्णु का सबसे प्रिय मन माना जाता है। ज्योतिष आचार्य डूहिया भावसिंह पुर निवासी पंडित दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि यह माह अक्टूबर और नवंबर में आता है। इस वर्ष कार्तिक मास सात अक्टूबर मंगलवार से शुरु हो गया है जो पांच नवंबर तक चलेगा। कार्तिक मांह का महत्व कार्तिक कार्तिक मास को भगवान विष्णु का सबसे प्रिय महीना माना जाता है। कार्तिक मांह को देव पक्ष के नाम से भी जाना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस महीने में देव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.