गाज़ियाबाद, जनवरी 1 -- गाजियाबाद, संवाददाता। चिरंजीव विहार स्थित चांसलर क्लब में चल रही भागवत कथा के दूसरे दिन राजा बलि की कथा सुनाई गई। इसके साथ भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों का वर्णन भी किया गया। कथा व्यास आचार्य योगेश सर्मा ने मनोरम अंदाज में कथा सुनाई। इस दौरान उन्होंने गीत-संगीत के साथ मोहक दृश्यों का वर्णन किया। भजनों से माहौल भक्तिमय रहा। कथा के आयोजक सुशील कुमार शर्मा और गुंजन उपाध्याय पूरे परिवार के साथ कथा में शामिल हुए। इस दौरान अन्य भक्तों ने भी कथा का आनंद लिया। शाम लगभग पांच बजे आरती की गई। प्रसाद वितरण के साथ कथा का समापन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...