देवरिया, सितम्बर 28 -- रामपुर कारखाना(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। दुर्गा पंडाल के भव्य गेट के बाहर गड्ढा खोदकर समुद्र की आकृति बना भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की सीमेंट प्रतिमा स्थापित की गई है। प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। सिरसिया नंबर एक दुर्गा पंडाल में मां दुर्गा की डेढ़ दर्जन प्रतिमाएं स्थापित की गई है। पंडाल के समीप 10 दिनों तक मेला लगा रहेगा। रामपुर कारखाना के सिरसिया नंबर एक गांव के चौराहे पर हर साल स्टूडेंट क्लब आकर्षक एवं भव्य दुर्गा पंडाल स्थापित करता है। इस साल दशहरे में पहले ही दुर्गा प्रतिमा स्वयंसेवक गांव ला चुके थे। मुख्य ट्रस्टी एवं अध्यक्ष अमित सिंह की देखरेख में जय जयकारे और मंत्रोच्चारण के बीच मां दुर्गा को पंडाल में स्थापित किया गया। दुर्गा पंडाल गेट के बाहर गद्दा खुद कर समुद्र की आकृति बन भगवा...