भागलपुर, दिसम्बर 15 -- नाथनगर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मुनिराज समता सागर और साध्वी गुरुमती माताजी व इनके साथ बड़ी संख्या में संतों का रविवार को चंपापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र में आगमन हुआ। जैन धर्म के 12वें तीर्थंकर भगवान वासुपूज्य जी के पंच कल्याणक स्थल पर पहुंच सभी संतों, साध्वियों के चेहरे पर आनंद की अनुभूति झलक रही थी। सभी संतों साध्वियों का संघ सहित सम्मेद शिखर जी (गिरिडीह) से पद विहार करते हुए मंदार के रास्ते भागलपुर नगर मंदिर होते हुए चंपापुर सिद्ध क्षेत्र पहुंचा। सिद्ध क्षेत्र पहुंचे समस्त संघ ने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया। सिद्ध क्षेत्र के मंत्री सुनील जैन ने संघ का वंदन, नमन किया और बताया कि समस्त संघ के सानिध्य में भगवान वासुपूज्य विधान किया गया। पवित्र मंत्र पाठ किया गया। अष्ट मंगल द्रव्य से अर्चना की गयी। इस अवसर पर पूज्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.