सहारनपुर, अक्टूबर 10 -- नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर गुरुवार को भव्य शोभायात्रा बैंडबाजों संग बड़ी धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में बज रही बैंडबाजों की धुनों पर लोग झूमते नजर आए। शोभायात्रा में भगवान वाल्मीकि की सुंदर झांकी लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में शामिल झांकियों का उद्घाटन भाजपा विधायक देवेन्द्र निम, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चौधरी नक्षत्र पंवार, अमित सैनी, प्रदीप चौधरी, बृजपाल सिंह ने फीता काटकर किया। शोभायात्रा बाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई बाल्मीकि मंदिर पर संपन्न हुई। शोभायात्रा का नगर के मुख्य मार्गों पर फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। प्रधान जय भगवान, ओमपाल बाल्मीकि, सूरज, श्यामकुमार, कैलाश, संजय, सुरेंद्र, निहाल, सन्नी, चीनू आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.