संभल, नवम्बर 5 -- संभल। सिसौना डांडा गंगा मेला उद्घाटन समारोह के दौरान प्रभारी मंत्री धर्मवीर सिंह प्रजापति ने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समेत सभी विपक्षी दल भगवान श्रीराम के अस्तित्व को उस तरह नहीं मानते, जैसा मानना चाहिए। यही कारण है कि वे आज सत्ता से दूर हैं और लगातार सत्ता पाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि विपक्षी दल सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए भगवान राम जैसे आराध्य पर भी प्रश्नचिह्न लगाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि एक विशेष समुदाय के वोटों की लालसा में विपक्ष आस्था और सनातन संस्कृति का अपमान करता रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मंत्री प्रजापति ने कहा कि यह वही पार्टी है, जिसने भगवान राम के अस्तित्व को ही नकार दिया था। रामसेतु को झूठ बताया था। पारदर्शिता और जनकल्याण हमारी...