जमशेदपुर, अप्रैल 9 -- रामनवमी के उपलक्ष्य में टेल्को आंध्र समिति गणेश मंदिर के प्रागण में भगवान राम का राज्याभिषेक (पट्टाभिषेक) धूमधाम से किया गया। भगवान राम की मूर्ति को पुष्प से सजाया गया और विशेष प्रसाद और भोग चढ़ाया गया। पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से संपन्न कराया गया और भगवान राम की आरती उतारी गई। यज्ञ से माहौल भक्तिमय हो गया। भक्तों के जय घोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा। भक्तों को भगवन राम के जीवन और उनकी शिक्षा के बारे में बताया गया। प्रभु राम के राज्याभिषेक उत्सव के साथ ही पांच दिवसीय रामनवमी पूजा का समापन किया गया। इस मौके पर महासचिव के राम मोहन राव ने कहा कि भगवन राम के शासन काल में भेदभाव नहीं होता था। हर किसी के साथ न्याय होता था। चारों ओर खुशियां थीं। आज भारत को भगवन राम जैसा इंसान की जरूरत है। पूजा के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.