मैनपुरी, दिसम्बर 29 -- शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में श्रीराम कथा एवं अष्टोत्तरशत् रुद्राभिषेक का आयोजन चल रहा है। कथा के पंचम दिवस अयोध्या के कथा व्यास भार्गव मुनीष महाराज द्वारा श्रीराम कथा में भगवान राम जन्म की कथा का रसपान कराया गया। कथा के शुभारंभ में मुख्य यजमान पारसनाथ पाठक व मनीष तापड़िया परिवार ने व्यास पूजन किया तथा आरती की। कथा व्यास भार्गव मुनीष महाराज ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि संसार में कुछ ऐसे भी आभागे लोग हैं जो भगवान को नहीं मानते हैं, वो सिर्फ लक्ष्मी का ही जाप करते हैं। ऐसे में लक्ष्मी जी का वाहन उल्लू है। लक्ष्मी माता उल्लू पर बैठ कर आती हैं और उल्लू बनाकर चली जाती हैं, इसलिए लक्ष्मी नारायण दोनों का ही जाप करना चाहिए। महाराज ने कहा कि जबरदस्ती से एक बार लिया गया भगवान राम का नाम लेने से जन्म जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.