जमशेदपुर, फरवरी 25 -- सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति की ओर से श्रीराम मंदिर स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा शुरू होने से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यासपीठ एवं व्यास का पूजन किया गया। पूजन के बाद श्रीधाम वृंदावन से पधारे मर्मज्ञ कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज का श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया। आचार्य ने भगवान श्री राम के जन्म की कथा का सुंदर वर्णन किया। राम का जन्म होते ही पूरे पंडाल में प्रभु श्रीराम के जयकारों की जयघोष रही। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री एवं सूर्य मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मौजूद रहे। कथा में आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने बताया कि भगवान का जन्म असुरों और पापियों का नाश करने के लिए हुआ था। बाल्यावस्था से ही उन्होंने असुरों का नाश किया। कथा सुन भक्त भावविभोर हो गए। भ...