नई दिल्ली, मई 29 -- भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने मुसलमानों को भगवान राम का वंशज बताया है। उन्होंने कहा कि सनातन, इस्लाम से बहुत पहले आया है, सनातन धर्म ने ही भारतीय सभ्यता की नींव रखी है। ऐसे में जो भी मुसलमान भगवान राम और कृष्ण को नहीं मानते उन्हें सच्चा मुसलमान नहीं माना जा सकता। इतना ही नहीं सिद्दीकी ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि मुसलमान भगवान राम के ही वंशज हैं। इंडिया टुडे से बात करते हुए जमाल सिद्दीकी ने कहा कि भारतीय संस्कृति की में सनातन धर्म की जड़ें बहुत प्राचीन हैं। उन्होंने कहा, "सनातन धर्म इस्लाम से बहुत पहले से यहां पर मौजूद है। यह हमारी भारतीय सभ्यता की नींव है। इस्लामी शिक्षाएं भी साझा विरासत के विचारों का समर्थन करती हैं, जो कई पैगंबरों में विश्वास की और इशारा करती हैं।" ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.