गढ़वा, अप्रैल 4 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। श्री रामलला मंदिर परिसर बुधवार को गुलजार रहा। श्री रामनवमी महोत्सव के तहत आयोजित श्री रामचरित मानस पाठ और अमृत उद्बोधन के छठे दिन भगवान राम और भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। उसकी जानकारी श्री रामलला मंदिर समिति के सचिव धनंजय सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि उसे लेकर मंदिर और मंदिर परिसर को विशेष तौर पर सजाया गया था। राम और कृष्ण दोनों बाल रूप में आने वाले थे। उनके लिए 200 से अधिक खिलौने मंगाए गए थे। रंग बिरंगी लाइट और बैलून से स्थल को सजाया गया था। प्रसाद के रूप में मधुर भोज्य खीर की व्यवस्था अपने वरिष्ठ सदस्य विश्वनाथ सिंह की ओर से की गई थी। भगवान का जन्म होते ही भक्तजनों की खुशियां आसमान छूने लगी। देखते ही देखते पूरा मंदिर परिसर खुशियों से सराबोर हो गया। अबीर गुलाल की वर्षा शुरू हो गई। भक्ति गीतों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.