बरेली, सितम्बर 8 -- जैन मंदिर बिहारीपुर में पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व के समापन पर क्षमावाणी पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह नित्य नियम पूजन व क्षमावाणी पूजन के बाद भगवान महावीर स्वामी जी की पालकी यात्रा निकाली गई। कूपन के माध्यम से चुने गए इंद्रो ने पीत वस्त्र धारण कर पालकी उठाई। यात्रा में धर्मावलंबी बैंड-बाजों की धुन और जयकारों के बीच शामिल हुए। यात्रा के बाद अभिषेक व प्रक्षाल हुआ और समाज ने वात्सल्य भोज में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इस मौके पर प्रवक्ता सौरभ जैन, रेखा जैन, राजरानी जैन, प्रकाश चन्द्र जैन, भूपेंद्र जैन, सुभाष जैन, संजय जैन आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.